आज 15 जनवरी 2022 का मेष राशिफल, व्यापार पर ध्यान दें, करें तिलों का दान
आज 15 जनवरी 2022 का मेष राशिफल, व्यापार पर ध्यान दें, करें तिलों का दान
चंद्र राशि के अनुसार
पॉजिटिव- ग्रह स्थिति सुखद बनी हुई है।प्रियजनों के साथ मिल बैठकर विचारों का आदान-प्रदान होगा। आपसी संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी। कोई भी कार्य करने से उससे संबंधित पूरी जानकारी हासिल करने से यह कार्य सुगम हो जाएंगे।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि बिना अनुभव के कोई भी कार्य ना करें। मुश्किल समय में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। किसी घनिष्ठ व्यक्ति से संबंधित कोई अनहोनी होने से मन व्यथित रहेगा।
व्यवसाय- कोई नया काम शुरू करने की बजाय वर्तमान स्थिति पर ही अपना ध्यान रखें। अभी नए अपने व्यवसाय से संबंधित नई जानकारियां हासिल करना जरूरी है। नौकरी में अपना टारगेट हासिल करने के लिए भी अतिरिक्त प्रयासों की जरूरत है।
लव- दांपत्य जीवन सुखद बना रहेगा। नजदीकी संबंधियों तथा मित्रों के साथ गेट टुगेदर संबंधी मनोरंजक प्रोग्राम भी बन सकता है।
स्वास्थ्य- किसी भी तरह का जोखिम लेने से परहेज करें साथ ही वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
कोई टिप्पणी नहीं