तीसरी लहर में पहली बार एक दिन में 1.6 लाख केस; मुंबई में 4% घटे नए मामले, दिल्ली में बढ़ना अब भी जारी
तीसरी लहर में पहली बार एक दिन में 1.6 लाख केस; मुंबई में 4% घटे नए मामले, दिल्ली में बढ़ना अब भी जारी
मुंबई में रविवार को कई दिन बाद कोरोना वायरस के नए मामलों में 4% की गिरावट दिखी। रविवार को नए मामले 20 हजार से नीचे दर्ज किए गए। पिछले 24 घंटे के दौरान जहां मुंबई में 19,474 केस मिले, वहीं शनिवार को 20,318 पॉजिटिव केस मिले थे। रविवार को 7 लोगों की मौत महामारी के कारण हुई है। हालांकि मुंबई में केस घटने का कारण रविवार को टेस्टिंग कम होना भी माना जा रहा है।
उधर, दिल्ली में कोरोना वायरस के नए मामले बढ़ना लगातार जारी है। रविवार को भी पिछले 24 घंटे के दौरान नेशनल कैपिटल में 22,751 नए मामले सामने आए, जबकि शनिवार को 20,181 नए मामले मिले थे। रविवार को 10,179 मरीज ठीक भी हो गए, लेकिन कोरोना से 17 लोगों की मौत दर्ज की गई है। अब राज्य में कुल 60,733 एक्टिव केस हो गए हैं। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 24% पहुंच गया है।
हालांकि देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर में संक्रमण का आंकड़ा पहली बार डेढ़ लाख के आंकड़े को पार कर गया है। रविवार सुबह तक संक्रमण के 1 लाख 59 हजार 424 केस सामने आए हैं और 327 लोगों की मौत हुई है। 40,000 से ज्यादा लोग रिकवर हुए हैं। टॉप 10 राज्यों में ही 1.26 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं।
इससे पहले देश में शुक्रवार को 1 लाख 41 हजार 986 और गुरुवार को 1 लाख 17 हजार 100 नए मामले दर्ज किए गए थे। देश में अब तक 3.55 करोड़ लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं। वहीं ठीक होने वालों का आंकड़ा 3.44 करोड़ है। देश में अभी कुल एक्टिव केस का आंकड़ा 5 लाख 84 हजार 580 है।
केजरीवाल बोले- दिल्ली में फिलहाल लॉकडाउन नहीं
दिल्ली में तेजी से बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए CM अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि फिलहाल राजधानी में लॉकडाउन लगाने की कोई मंशा नहीं है। यहां केस बढ़ रहे हैं, लेकिन घबराने की बात नहीं है। पिछली लहर के मुकाबले इस बार कम मौतें हो रही हैं और अस्पताल में भर्ती होने वाले पेशेंट्स की संख्या भी कम है।
केजरीवाल ने कहा कि सोमवार को दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) की मीटिंग है। मीटिंग में एक्सपर्ट्स के साथ फिर से हालात का जायजा लेने के बाद कोई फैसला लिया जाएगा। केजरीवाल ने राजधानी में रविवार को 22 हजार नए संक्रमित मिलने की आशंका जताई है।
5 सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के हाल
1. महाराष्ट्र
यहां शनिवार को 41,434 लोग संक्रमित पाए गए। 9671 लोग ठीक हुए और 13 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 68.75 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 65.57 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1,41,627 लोगों की मौत हो गई। 1,73,238 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं